खबरे |

खबरे |

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी, जानिए पश्चिमी विक्षोभ का किस जिले पर होगा असर

By : DISHANT

Published : Feb 26, 2024, 12:20 pm IST
Updated : Feb 26, 2024, 12:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Yellow alert issued in Himachal Pradesh, know which district will be affected by western disturbance
Yellow alert issued in Himachal Pradesh, know which district will be affected by western disturbance

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है

Himachal Pradesh Weather:  हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 27 फरवरी को छोड़कर कल से 2 मार्च तक येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे वर्षा का एक और दौर शुरू हो सकता है। वहीं इसका असर अगले चार-पांच दिनों तक देखने को मिलेगा।

कल मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कल मैदानी इलाकों और निचली पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी जबकि मध्य पहाड़ी इलाकों में बारिश का वितरण अधिक व्यापक होगा। ऊंची पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी दोनों का पूर्वानुमान जताया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली की चमक देखने को मिल सकती है। वहीं अधिकांश स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है और ऊंची वाली पहाड़ियों पर कई स्थानों पर बर्फबारी एक बार फिर ठंड बढ़ाएगी।

बता दें कि इस बीच पिछले 24 घंटों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई है। जिसके परिणामस्वरूप, राज्य में न्यूनतम औसत तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। यहां तक कि औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे चला गया है, जिससे मनाली, कल्पा, केलोंग आदि कई स्थान शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है। राज्य में सबसे कम तापमान -13.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जो कुकुमसेरी में दर्ज किया गया है।

खैर मौसम विभाग ने लोगों को प्रशासन से आने वाले दिनों में एक बार फिर ठंड का सामने करने की चेतावनी जारी की है।

 (For more news apart from Yellow alert issued in Himachal Pradesh, know which district will be affected by western disturbance News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM