खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश के पंडोह में फंसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के जरिए शुरू किया गया निकालना
Published : Aug 26, 2023, 6:03 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 6:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शुक्रवार देर रात कुछ वाहनों को अन्नी और मंडी की ओर परिवर्तित किया गया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में फंसे सैकड़ों वाहनों को अधिकारियों ने शनिवार को पंडोह से खोले गए एक वैकल्पिक मार्ग के जरिये कुल्लू और मंडी की ओर परिवर्तित किया है। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद 23 अगस्त को मंडी-कुल्लू राजमार्ग और कंडी कटोला मार्ग अवरुद्ध हो गए थे जिससे सैकड़ों लोग मंडी जिले के पंडोह के पास फंसे हुए थे। प्रशासन ने फंसे लोगों के होटलों, विश्राम गृहों और अन्य स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में ठहरने की व्यवस्था की थी।

ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ वाहनों को अन्नी और मंडी की ओर परिवर्तित किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने मंडी और कुल्लू में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर अनुरोध किया और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि दोनों जिलों में 50-50 जवान तैनात किए जाएंगे।’’ राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 347 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें मंडी की 182, शिमला की 39 और कुल्लू की 32 सड़कें शामिल हैं।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM