खबरे |

खबरे |

हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग ने राज्य में शनिवार तक भारी बारिश की दी चेतावनी
Published : Jul 28, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Jul 28, 2023, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा बाढ़ आने की आशंका है और नदियों तथा नालों में पानी का प्रवाह भी बढ़ सकता है।

शिमला: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां स्थित मौसम कार्यालय ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन तथा बाढ़ आने की आशंका है और नदियों तथा नालों में पानी का प्रवाह भी बढ़ सकता है।

शिमला और किन्नौर जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच को शुक्रवार को खनेरी में भूस्खलन के कारण फिर से बंद कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश में 466 सड़कें अभी भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद हैं जबकि 552 ट्रांसफार्मर और 204 जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।

हिमाचल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई जिसमें भोरंज में 127 मिलीमीटर (मिमी), कटौला में 118 मिमी, धर्मशाला में 76 मिमी, रामपुर में 49 मिमी, मंडी में 63 मिमी, नैना देवी और सुंदरनगर में 42 मिमी और कांगड़ा में 36 मिमी बारिश हुई।

राज्य में 24 जून को मानसून आने के बाद से अभी तक बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 33 लोग लापता हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM