खबरे |

खबरे |

हेमंत सरकार ने गरीब और बेरोजगारों को छलने का काम किया है -अर्जुन मुंडा
Published : Sep 2, 2023, 6:14 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 6:14 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

डुमरी की जनता मन इस विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उनके विरुद्ध मतदान करेगी।

बोकारो, (संवादाता): केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री भारत सरकार सह् पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड प्रदेश  अर्जुन मुंडा के जमशेदपुर से डुमरी उपचुनाव में प्रचार हेतु जाने के क्रम में चास आईटीआई मोड, सिद्धू कानू चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बोकारो विधायक बिरंची नारायण के कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव झारखंड की अस्मिता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने गरीब और बेरोजगारों को छलने का काम किया है।  झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। हरदीन बलात्कार हत्या लूट की घटना अखबारों की सुर्खियां बटोर रही। अवैध खनन से राज्य का राजस्व घट रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से चलाए जा रहे संकल्प यात्रा से हेमंत सरकार घबरा गई है। यही कारण कि अब बाबूलाल मरांडी पर भ्रष्टाचार के अनरगल आरोप झारखंड मुक्ति मोर्चा के हताशा और निराशा का परिचायक है।

डुमरी की जनता मन इस विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उनके विरुद्ध मतदान करेगी। चुनावी घोषणाओं को अबतक धरातल पर उतारने में विफल रही हेमंत सरकार। एक देश एक चुनाव पर चर्चा जरूरी। 1969 तक देश में एक साथ चुनाव हो चुके हैं। विभिन्न परिस्थितियों के कारण चुनाव अलग अलग हुए। आज के समय एक देश एक चुनाव पर चर्चा होनी चाहिए। जनता का रुझान को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय, शशि भूषण ओझा मुकुल, आरती राणा, इंदर कुमार झा, माथुर मंडल, महेंद्र राय,के के बोराल,मंडल अध्यक्ष पन्नालाल कांडू, सनातन सिंह, अनिल सिंह,चंद्रशेखर सिंह, ब्रज दुबे, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी विक्की राय, जितेंद्र गोस्वामी, राघवेंद्र उपाध्याय, मुकेश कुमार, तारा शाह, पंकज सिंह, ज्ञान सिंह, गुलाब कुमार महतो, अनूप गुप्ता, राजेश  महतो, हीरालाल मंडल, बुद्धेश्वर घोषाल, जयशंकर सिंह, गणेश कुमार सिंह, राकेश मधु, नीलम सिंह,  गौतम शर्मा, हारू झरीयात, अर्जुन स्वर्णकार, गौतम कुमार, आकाश सिंह, उमेश केवट, सेंटी कांडू, सपन दत्ता, धर्मेंद्र बाउरी, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार कुमार, सूर्यकांत ओझा, जितेंद्र साव, सतीश सिंह,,चंद्रशेखर सिंह, राजू गुप्ता, पिंकू सिंह, अमरदीप कुमार झा, अमरेंद्र शर्मा, ललन चौधरी, संजू मेहता,हीरालाल मंडल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM