खबरे |

खबरे |

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ
Published : Apr 3, 2023, 6:01 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 6:01 pm IST
SHARE ARTICLE
MP Sanjay Seth met BJP National President JP Nadda
MP Sanjay Seth met BJP National President JP Nadda

नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं भी दी।

रांची : आज नई दिल्ली में सांसद संजय सेठ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता,  अन्न होली मिलन समारोह, सांसद खेल महोत्सव सहित अपनी अन्य राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। इसके साथ ही सांसद ने मई में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। महोत्सव का ब्रोचर उन्हें अवलोकन हेतु दिया और इसका उद्देश्य बताया।

नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं भी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को हमने अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी है। सांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने भी अपना मार्गदर्शन दिया है और इसकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कलाकारों, कलाप्रेमियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM