खबरे |

खबरे |

झारखंड: श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त; एक की मौत, 12 घायल
Published : Jul 3, 2023, 11:11 am IST
Updated : Jul 3, 2023, 11:11 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बस पलट गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई।

हजारीबाग (झारखंड): झारखंड के हजारीबाग जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पलट जाने और सड़क किनारे खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस बिहार के जहानाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तका मंदिर जा रही थी, तभी चौपारण थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन चौथे ने कहा कि बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह पलट गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई।

एसपी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सिकंदर कुमार यादव के रूप में हुई है।

चौथे ने कहा कि घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेजा गया। अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में हो रहा है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा है।

Location: India, Jharkhand, Hazaribag

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM