खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: हेमंत सोरेन के एक बार फिर सीएम बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई
Published : Jul 5, 2024, 4:38 pm IST
Updated : Jul 5, 2024, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand News: Former CM Babulal Marandi congratulated Hemant Soren on becoming CM once again
Jharkhand News: Former CM Babulal Marandi congratulated Hemant Soren on becoming CM once again

 मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी को भी शुभकामनाएं दी जिन्होंने 5 महीनो तक झारखंड की जनता की सेवा की।

Jharkhand News: रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य के 13 वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी को भी शुभकामनाएं दी जिन्होंने 5 महीनो तक झारखंड की जनता की सेवा की।

मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सेवा केलिए मिलता है लेकिन आज हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इंडी एलायंस 2019 विधानसभा चुनाव  में  मिले जनादेश का उपयोग केवल शिबू सोरेन परिवार की जागीर को बचाने केलिए किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन परिवार की डिक्शनरी में आदिवासी का मतलब केवल उनका परिवार होता है। बाकी आदिवासी परिवारों को ये अपना  पिछलग्गू बनाकर ही रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ये वही चंपाई सोरेन हैं जिन्होंने झामुमो सुप्रीमो गुरुजी के साथ कदम से कदम मिलाकर आंदोलन में साथ दिया ।सुख दुख के सहभागी बने लेकिन आज उन्हें अहसास कराया गया कि वे भले पुराने आंदोलनकारी  हैं,योग्य हैं,कर्मठ हैं लेकिन आपको नेतृत्व करने की छूट नही केवल निर्देश के पालन का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन जी का बेटा तीन महीने भी बिना पद का नहीं रह सका। वेकैंसी नही थी तो क्रिएट कर दिया गया।लेकिन आज राज्य के होनहार प्रतिभाशाली लाखों युवा  विभिन्न विभागों में वेकैंसी के बावजूद दर दर भटक रहे। 

उन्होंने कहा कि राज्य के लाखो बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति वर्ष में भी नियुक्ति नहीं मिली लेकिन अकारण एक मुख्यमंत्री को हटाकर नए मुख्यमंत्री चुनने में एक घंटे भी नही लगे।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है चंपाई सोरेन जी पूरी तरह से हेमंत सरकार पार्ट 2 नही  बन पाए जिसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ी।  मरांडी ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को  13 वें मुख्यमंत्री के रूप में परिवार से ऊपर उठकर राज्य के साढ़े तीन करोड़ जनता की सेवा करने की सलाह दी।


 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM