खबरे |

खबरे |

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने रांची में पासपोर्ट केंद्र के इमारत की रखी आधारशिला
Published : Oct 5, 2023, 5:23 pm IST
Updated : Oct 6, 2023, 12:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Union Minister V Muraleedharan laid the foundation stone of the passport center building in Ranchi.
Union Minister V Muraleedharan laid the foundation stone of the passport center building in Ranchi.

उन्होंने कहा, ‘‘2022 में झारखंड में पासपोर्ट के वास्ते आवेदन करने वाले लोगों की संख्या एक लाख के पार चली गई।

रांची : केंद्रीय विदेश एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को यहां नये क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के इमारत की आधारशिला रखी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। रांची में नागरी प्रखंड के मुर्मा में भारतीय प्रबंधन संस्थान के निकट ही करीब दो एकड़ भूखंड पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के स्थायी भवन का निर्माण किया जा रहा है।

इमारत के शिलान्यास के मौके पर मुरलीधरन ने कहा, ‘‘आने वाले सालों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था में शामिल होगा। जब यह होगा तब (एक प्रकार से) आर्थिक गतिविधियों की एक बाढ़ आ जायेगी। तब पासपोर्ट कार्यालय की जरूरत होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2022 में झारखंड में पासपोर्ट के वास्ते आवेदन करने वाले लोगों की संख्या एक लाख के पार चली गई। आने वाले दिनों में और लोग विदेश यात्रा करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि देश में 37 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय हैं तथा ई -पासपोर्ट सुविधाओं में छेड़छाड़ रोकने के लिए उसमें उन्नत सुरक्षा उपाय किये जा रहे हैं।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM