खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: आयुष्मान भारत योजना को लेकर विजय शंकर नायक ने मुख्यमंत्री एवं बन्ना गुप्ता को लिखा पत्र
Published : Jun 8, 2024, 4:20 pm IST
Updated : Jun 8, 2024, 4:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Vijay Shankar wrote a letter to CM for Ayushman Bharat Scheme
Vijay Shankar wrote a letter to CM for Ayushman Bharat Scheme

नायक ने कहा कि कई अस्पताल संचालकों ने इस संदर्भ में जानकारी दी है कि पूरे राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत 100 करोड़ रूपया फंसे हुए हैं

Jharkhand News In Hindi:आयुष्मान भारत योजना के तहत बकाया राशि होने के कारण गरीब गुरबा मरीजों का  ईलाज बंद होने पर एंव पिछले 6 माह से बकाया करोड़ो की राशि की अविलंब भुगतान हेतु विजय शंकर नायक ने मुख्यमंत्री एवं बन्ना गुप्ता को पत्र लिखा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने इस संदर्भ में  मुख्यमंत्री एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ईमेल के माध्यम  से पत्र भेजकर उन्हें इस संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराया है।

उन्होंने आगे बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पिछले 6 महीना से करोड़ों की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से राज्य के सभी प्राइवेट अस्पताल ने गरीब गुरबा मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया है । सरकारी अस्पताल में इस योजना के लाभार्थियों को इलाज कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण फिलहाल आयुष्मान कार्ड के तहत किसी तरह की सेवा इन गरीब गुरबा मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। कई अस्पताल तो विधिवत अपने नोटिस बोर्ड पर सूचना चिपका दिए हैं कि वर्तमान में अभी आयुष्मान कार्ड धारकों का ईलाज की सुविधा बंद है ।

नायक ने आगे कहा कि कई अस्पताल संचालकों ने इस संदर्भ में यह भी जानकारी दिया है कि पूरे राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों के करीब 100 करोड़ रूपया फंसे हुए हैं । डॉक्टर और स्टाफ का वेतन भुगतान रोक कर वह मरीज की सेवा करना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है ।

चिकित्सा उपकरणों के संचालन में भी हर दिन भारी खर्च होता है ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सरकारी अस्पताल में भी आयुष्मान कार्ड धारक गरीब गुरबा मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 10 करोड़ रुपया बकाया है जो चिंता का विषय हैं ।

नायक ने राज्य के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि इस दिशा में अभिलंब भुगतान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि आयुष्मान कार्ड धारकों गरीब गुरबा मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना ना पड़े और उनका समुचित इलाज हो सके।

(For More News Apart from Vijay Shankar wrote a letter to CM for Ayushman Bharat Scheme news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM