खबरे |

खबरे |

Sanjay Seth News: संजय सेठ ने संभाला रक्षा राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार
Published : Jun 11, 2024, 6:51 pm IST
Updated : Jun 11, 2024, 6:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Sanjay Seth took charge as Minister of State for Defence news in hindi
Sanjay Seth took charge as Minister of State for Defence news in hindi

इस अवसर पर  संजय सेठ ने यह जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

Sanjay Seth News In Hindi: रांची, संजय सेठ ने  रक्षा मंत्रालय के  राज्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया। रक्षा सचिव  गिरिधर अरमाने एवं रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने  संजय सेठ का स्वागत किया और उनके साथ उनके साउथ ब्लॉक कार्यालय गए। इस अवसर पर  संजय सेठ ने यह जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

.

संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने श्री राजनाथ सिंह के साथ पहले विभिन्न पदों पर काम किया है। श्री संजय सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय की उन विभिन्न पहलों को पूरा करने का प्रयास करेंगे जिनका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करना है। कार्यभार संभालने से पहले,  संजय सेठ ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

संजय सेठ रांची लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद हैं। वह 2019 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थायी समिति के सदस्य थे।  संजय सेठ अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के भी सदस्य थे। संजय सेठ 2016-2019 के दौरान झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष थे।

(For more news apart from Sanjay Seth took charge as Minister of State for Defence news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM