खबरे |

खबरे |

मैंने अपने पहले कार्यकाल में 100 श्मशान घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण का लक्ष्य रखा है: सांसद सेठ
Published : Jul 12, 2023, 5:26 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 5:26 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने कहा कि गेल इंडिया के सहयोग से कचरा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जा रहा है।

रांची (राजेश चौधरी ) : सांसद संजय सेठ ने कहा है कि अपने पहले कार्यकाल में लोकसभा क्षेत्र के एक सौ श्मशान घाट के निर्माण एवं सौंदर्य करण का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसे तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। सेठ की अनुशंसा से वार्ड संख्या 34 स्थित हेहल में सीसीएल के सहयोग से लगभग 46 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे श्मशान घाट निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने रांची लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार के सहयोग से लगभग 1000 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गेल इंडिया के सहयोग से कचरा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। जो अगले वर्ष से काम करना शुरू कर देगा।

इस अवसर पर  सेठ ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्थानीय लोगों के बीच पत्रक वितरण किया तथा पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में पार्षद विनोद सिंह, डॉक्टर भीम प्रभाकर और शशांक शेखर ने अपने विचार रखे। इस मौके पर बिंदेश्वर वेग, मंटू केसरी, अजीत भगत, सोनू श्रीवास्तव, संतोष सिंह आलोक सिंह परमार, सतीश चौधरी, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन पंडरा मंडल के महामंत्री मंटू केसरी एवं धन्यवाद ज्ञापन सतीश सिंह ने किया ।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM