खबरे |

खबरे |

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुनी आम लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं
Published : Jul 12, 2024, 7:14 pm IST
Updated : Jul 12, 2024, 7:14 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Hemant Soren listened problems of common people news in hindi
CM Hemant Soren listened problems of common people news in hindi

मुख्यमंत्री ने कहा - समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

Ranchi News In Hindi: रांची, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी शिकायतों तथा समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं एक-एक लोगों से उनके आवेदन पत्रों को लिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान किए जाने का भरोसा  दिया। मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

..

कई महत्वपूर्ण नीतियां बनी, जन कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित लोगों से कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में उनकी सरकार  गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर जन समस्याओं को सुलझाने के प्रयास किया है। उनकी सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतियां बनाई हैं।

..

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वकांक्षी जनकल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इन सभी प्रभावी नीतियों तथा योजनाओं का सीधा लाभ आम जनमानस को मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं को लोगों के घर-आंगन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है।

आने वाले दिनों में यहां के लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार तथा सकारात्मक बदलाव लाया जा सके इस निमित्त हम प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं को उनतक तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से ही विकसित एवं समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा।

..

(For More News Apart from CM Hemant Soren listened problems of common people News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM