खबरे |

खबरे |

झारखंड HC ने चिटफंड घोटाले में लगे लोगों के पैसे लौटाने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने को कहा, समय सीमा निर्धारित
Published : Sep 12, 2023, 12:48 pm IST
Updated : Sep 12, 2023, 12:48 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

उच्च स्तरीय समिति बनाने के लिए राज्य सरकार को 45 दिन की समय सीमा दी है।

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय ने विभिन्न चिट-फंड कंपनियों में लोगों द्वारा निवेश किए गए धन की वापसी सुनिश्चित करने के मकसद से एक उच्च स्तरीय समिति बनाने के लिए राज्य सरकार को 45 दिन की समय सीमा दी है।

मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आनंद सेन की खंडपीठ ने गैर-बैंकिंग अभिरक्षा सुरक्षा समिति द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को निर्धारित समय सीमा के भीतर एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की जानकारी देने वाली अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया। पीठ ने निर्देश दिया कि उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता उच्च न्यायालय का कोई पूर्व मुख्य न्यायाधीश करेगा।

अदालत ने सोमवार को दिए अपने आदेश में कहा कि समिति के अन्य सदस्यों में राजस्व बोर्ड का सचिव और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक का एक अधिकारी शामिल होगा।

समिति इस संबंध में योजना बनाना शुरू करेगी कि उन निवेशकों को धन की वापसी कैसे सुनिश्चित की जाए, जिन्हें सीबीआई की जांच के दायरे में शामिल विभिन्न चिट-फंड कंपनियों ने धोखा दिया। अदालत इस मामले पर आठ नवंबर को आगे की सुनवाई करेगी।

इससे पहले अदालत ने राज्य सरकार के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसमें अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक पुलिस महानिरीक्षक और छह अन्य सदस्यों के साथ इसी तरह की एक समिति बनाने की पेशकश की गई थी। अदालत को पहले सूचित किया गया था कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने चिट फंड कंपनियों के पास जमा धन जब्त कर लिया है और यह विभिन्न बैंकों में पड़ा हुआ है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM