खबरे |

खबरे |

झारखंड में सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस के अंदर यात्री ने की फायरिंग, गिरफ्तार
Published : Oct 13, 2023, 2:58 pm IST
Updated : Oct 13, 2023, 2:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Sealdah-New Delhi Rajdhani Express
Sealdah-New Delhi Rajdhani Express

अधिकारी ने बताया कि आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है।

धनबाद (झारखंड) : झारखंड के धनबाद में सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक कोच अटेंडेंट के साथ सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान 41 वर्षीय एक व्यक्ति ने गोलीबारी की। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के धनबाद डिवीजन अंतर्गत आने वाले धनबाद और गोमो स्टेशनों के बीच कोच संख्या बी-7 में बृहस्पतिवार रात करीब पौने दस बजे हुई घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी सेना का सेवानिवृत कर्मी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (धनबाद रेल डिवीजन) अमरेश कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘हरविंदर सिंह के रूप में पहचाने गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि जब उसने गोलीबारी की, तब वह नशे में था।’’

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के पास हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का टिकट था, लेकिन वह बृहस्पतिवार शाम को धनबाद रेलवे स्टेशन पर गलती से सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ गए।

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद सीट को लेकर सिंह की कोच अटेंडेंट से बहस हो गई और बहस के बीच उसने कथित तौर पर अपनी रिवॉल्वर से गोली चला दी। उन्होंने बताया कि आरपीएफ जवानों ने तुरंत पिस्तौल जब्त कर ली और कोडरमा रेलवे स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Location: India, Jharkhand, Dhanbad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM