खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियान यात्रा का दूसरा चरण 17 जनवरी से
Published : Jan 14, 2023, 6:49 pm IST
Updated : Jan 14, 2023, 6:49 pm IST
SHARE ARTICLE
The second phase of Chief Minister Hemant Soren's Khatian Yatra from January 17
The second phase of Chief Minister Hemant Soren's Khatian Yatra from January 17

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री की यात्रा कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम होकर गुजरेगी।

रांची :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ‘खतियान जोहार यात्रा’ का दूसरा चरण 17 जनवरी से शुरू होना है। इस यात्रा की सफलता के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी तैयारियों में जुटे हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता एवं महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 17 जनवरी को कोडरमा से यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि झामुमो ने पार्टी स्तर पर जिम्मेदारी बांटकर इस यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की है।

भट्टाचार्य ने बताया कि इस यात्रा में झामुमो के साथ सहयोगी दल कांग्रेस एवं राजद की बराबर की हिस्सेदारी होगी

झामुमो की केंद्रीय समिति के सदस्य विनोद पांडेय की अध्यक्षता में यात्रा की तैयारी के लिए शुक्रवार को केंद्रीय समिति कार्यालय में बैठक हुई। आगे की तैयारी के लिए विनोद पांडेय 15 जनवरी को कोयलांचल के दौरे पर निकलेंगे। पांडेय धनबाद और बोकारो के वरीय नेताओं के साथ तैयारी के लिए बैठक करेंगे। उनके साथ राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागू बेसरा भी रहेंगे।

भट्टाचार्य ने बताया कि दूसरे चरण में मुख्यमंत्री की यात्रा कोडरमा, गिरिडीह, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम होकर गुजरेगी। खतियान यात्रा के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री ने लोहरदगा, गोड्डा, देवघर, गुमला, गढ़वा एवं पलामू की यात्रा की थी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अपनी सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों के बारे में जनता से संवाद करेंगे। 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM