खबरे |

खबरे |

फ्री लेने सेवा का औचक निरीक्षण करने एयरपोर्ट पहुंचे सांसद संजय सेठ
Published : Sep 14, 2023, 5:03 pm IST
Updated : Sep 14, 2023, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

फ्री लेन में आने वाले वाहनों के निकासी हेतु अलग गेट की भी व्यवस्था की गई है।

रांची: सांसद संजय सेठ ने आज भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में आरंभ की गई फ्री लेने सेवा का औचक निरीक्षण किया। सांसद दोपहर में अचानक एयरपोर्ट पहुंचे और वहां की गतिविधियों को देखा। यात्रियों को छोड़ने आए वाहनों से भी बात की। स्थानीय कर्मचारियों से भी बात की।  सांसद ने पाया की फ्री लेन की सेवा आरंभ कर दी गई है। कर्मचारियों ने सांसद को बताया कि फ्री लेन के लिए हमने एयरपोर्ट के सबसे दाहिने तरफ की लेन को रखा है। यहां आने वाले यात्रियों और वाहनों को 8 मिनट का समय दिया गया है।
 

फ्री लेन में आने वाले वाहनों के निकासी हेतु अलग गेट की भी व्यवस्था की गई है। सांसद संजय सेठ ने एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़ने आए वाहनों और उनके परिजनों से भी बात की। औचक निरीक्षण के बाद सांसद ने बताया कि एयरपोर्ट ने मेरे निर्देश पर सोमवार से ही फ्री लेन की सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए सबसे दाहिने तरफ की लेन की घेराबंदी भी की गई है। एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों और वाहनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। जो सिर्फ यात्री को लेने आ रहे हो या छोड़ने आ रहे हो, उन्हें 8 मिनट का पर्याप्त समय दिया गया है।

अब इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने एयरपोर्ट के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया कि फ्री लेन को लेकर वे यहां आने वाले लोगों को भी बताएं। इसके साथ ही इसके लिए बड़े साइन बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों, उनके परिजनों से भी फ्री लेन सेवा का ही उपयोग करने का सुझाव दिया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM