खबरे |

खबरे |

झारखंड: सुरक्षाकर्मियों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़
Published : Oct 14, 2023, 8:40 am IST
Updated : Oct 14, 2023, 8:40 am IST
SHARE ARTICLE
 Image used for representational purposes only
Image used for representational purposes only

सुरक्षाकर्मियों ने एक दिन पहले माओवाद विरोधी अभियान के दौरान तीन आईईडी बरामद किए थे।

चाईबासा (झारखंड) : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों और प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाथीबुरु-कुइरा गांवों के पास जंगल में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि माओवादियों ने बामियाबुरु और तिलियाबेड़ा गांवों के बीच निकटवर्ती जंगल में एक संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट किया। उन्होंने कहा, ‘‘आईईडी विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ।’’ उन्होंने बताया कि अभियान जारी है। सुरक्षाकर्मियों ने एक दिन पहले माओवाद विरोधी अभियान के दौरान तीन आईईडी बरामद किए थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM