खबरे |

खबरे |

झारखंड : कृषि विधेयक के विरोध में व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Published : Feb 15, 2023, 1:49 pm IST
Updated : Feb 15, 2023, 1:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: Indefinite strike of traders begins in protest against Agriculture Bill
Jharkhand: Indefinite strike of traders begins in protest against Agriculture Bill

इस हड़ताल का फैसला पिछले हफ्ते आयोजित व्यापारी महासंघ की बैठक में किया गया था।

रांची : झारखंड सरकार के नए कृषि विधेयक के विरोध में राज्य के करीब छह लाख व्यापारी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के बैनर तले इस अनिश्चितकाली हड़ताल का आयोजन किया गया है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि राज्य के नए कृषि विधेयक से किसानों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और महंगाई भी बढ़ेगी।

एफजेसीसीआई के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, "महासंघ के बैनर तले छह लाख कारोबारियों ने नए कृषि विधेयक के विरोध में अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस विधेयक का किसानों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।"

उन्होंने दावा किया कि राज्य की मंडियां एवं राइस मिल बंद कर दी गई हैं और खाद्य वस्तुओं का आयात भी रोक दिया जाएगा। इस हड़ताल का फैसला पिछले हफ्ते आयोजित व्यापारी महासंघ की बैठक में किया गया था।

इस बारे में टिप्पणी के लिए झारखंड के कृषि मंत्री एवं सचिव से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने चार फरवरी को इस विधेयक को मंजूरी दी थी। हालांकि मंजूरी देते हुए उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि राज्य सरकार को सभी हितधारकों के साथ सलाह-मशविरा कर इस बारे में नियम बनाने चाहिए।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM