खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: झारखंड को झामुमो,कांग्रेस राजद के लुटेरों से बचाना है- बाबूलाल मरांडी
Published : Jun 15, 2024, 5:25 pm IST
Updated : Jun 15, 2024, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand has to be saved from the robbers of JMM, Congress, RJD news
Jharkhand has to be saved from the robbers of JMM, Congress, RJD news

लोकसभा चुनाव में जनता का सर्वाधिक पसंद रहा भाजपा गठबंधन

Jharkhand News In Hindi: रांची, मोदी सरकार 3.0 में झारखंड से नव नियुक्त महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ आज सेवा विमान द्वारा नई दिल्ली से चलकर रांची पहुंचे। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू एवम ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

दोनो मंत्रीगण ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। तथा प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर पार्टी के प्रेरणा पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यालय के मुख्यद्वार पर महिला मोर्चा की बहनों ने आरती सिंह के नेतृत्व में पारंपरिक स्वागत,अभिनंदन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में मिठाई खिलाकर मंत्री द्वय का स्वागत किया।

..

स्वागत समारोह के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,निवर्तमान अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, ने पुष्प गुच्छ एवम अंगवस्त्र से मंत्रीगण का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया।

..

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय मंत्रीमंडल में झारखंड से दो मंत्री को शामिल करने एवम महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेवारी देने केलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। मरांडी ने कहा की प्रदेश की जनता,कार्यकर्ता एवं समर्थकों में उत्साह है। यह सम्मान झारखंड की जनता का सम्मान है।

..

उन्होंने राज्य की जनता का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि इंडी एलायंस के द्वारा लगातार दुष्प्रचार और भ्रम फैलाए जाने के बावजूद जनता ने एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया। सर्वाधिक 9 सीट एनडीए को दिया।

मरांडी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य की जनता भ्रष्ट निकम्मी सरकार से परेशान है। पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं केलिए राज्य में हाहाकार मचा है। दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा नल जल योजना केलिए भेजे गए करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि जनता राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार से ऊब चुकी है।

..

उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार की उपलब्धियां अपार है। हमे जनता की सेवा में परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राज्य की जनता को झामुमो कांग्रेस और राजद के कुशासन,लूट भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाकर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनानी है। जो काम करने में विश्वास करती है।लूटने और कमाने में नही।

केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सहित कोडरमा की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत हूं।

उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोडूंगी। झारखंड की सरकार राज्य में केंद्रीय योजनाओं को लटकाने, भटकाने में लगी रहती है। झारखंड में महिलाओं और बच्चों में व्याप्त कुपोषण से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। झारखंड की चुनौतियां गंभीर है जिसे जन सहभागिता के बल पर केंद्र सरकार निपटेगी।

उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिला शक्ति ने मोदी सरकार को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। 140करोड़ देश वासी हमारा परिवार है।

उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की गारंटी मतलब विकास की गारंटी है, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान भी जनता को झूठ के वादों में फंसाया।भ्रमित किया बावजूद इसके जनता उनके झांसे में नहीं आई।

उन्होंने कहा कि जनता को आज राज्य की सत्ता में शामिल कांग्रेस से खटा खट मिलने वाली राशि की मांग करनी चाहिए। झारखंड की ठगबंधन सरकार विकास विरोधी सरकार है जिसने पूरवर्ती भाजपा सरकार की किसानों महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को सत्ता में आते ही बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से ज्यादा विकास कार्य मोदी सरकार 3.0 के 5 वर्षों में धरातल पर उतरेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर,प्रदेश मंत्री सीमा पासवान विधायक नवीन जायसवाल,समरी लाल ,प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडे,शिवपूजन पाठक,पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी,काजल प्रधान,गंगोत्री कुजूर,सत्यनारायण सिंह,सुनील साहू,अरुण झा,मुनचुन राय,रमेश सिंह, शोभा यादव,लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, के के गुप्ता,बलराम सिंह ,राजू सिंह, जितेंद्र वर्मा ,नीरज सिंह ,ललिता ओझा, राहुल चौधरी ,संदीप वर्मा,संजय जायसवाल ,अनिता वर्मा ,राम लगन राम ,मदन सिंह ,गोपाल सोनी उमेश यादव, विकास रवि, दीपक शाह, सुभाष अग्रवाल, रामजी प्रसाद, पप्पू वर्मा,बसंत मित्तल,मनोज दुबे,लक्ष्मी कुमारी,कमाल खान ,मनोज दुबे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह ,मंजू लता दुबे, सीमा सिंह, सरिता पांडे, मंत्री रेनू तिर्की,  नीलम चौधरी, सह प्रभारी सोनी हेंब्रम, सुचिता सिंह ,कुमकुम देवी, लवली गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामा सिंह, कार्यालय सह प्रभारी रेखा महतो,  पुनीता राय ,कुमुद झा,रागिनी सिन्हा,  आदि उपस्थित रहे।

(For more news apart from Jharkhand has to be saved from the robbers of JMM, Congress News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM