खबरे |

खबरे |

Jharkhand News झारखंड की अस्मिता मिटा रही सोरेन सरकार- शिवराज सिंह चौहान
Published : Jul 17, 2024, 6:16 pm IST
Updated : Jul 17, 2024, 6:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Soren govt is destroying Jharkhand identity, Shivraj Singh Chauhan news in hindi
Soren govt is destroying Jharkhand identity, Shivraj Singh Chauhan news in hindi

सोरेन सरकार में योजनाबद्ध तरीके से मूलनिवासियों को अल्पसंख्यक बनाए जाने का खेल चल रहा है- शिवराज

Jharkhand News In Hindi: रांची, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सोरेन सरकार ने झारखंड में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा कर दी हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार की नित्य नयी परिभाषा गढ़ी जा रही है। राज्य में घोटालों और भ्रष्टाचार से जनता त्राहिमाम कर रही है।  चौहान ने कहा कि, झारखंड में अपराध भी चरम सीमा पर है। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले साढ़े चार साल में 7 हजार 812 हत्याएं हुई। इनकी सरकार में 7 हजार 115 बलात्कार हुए। झारखंड की धरती पर 6 हजार 937 अपरहरण हुए। दंगे 8 हजार 592 हुए। लूट 2 हजार 721 हुईं। डकैती 485 हुई। और संघेय अपराध 2 लाख 73 हजार 261 हुए। रुबिका जैसी बिटिया के टुकड़े टुकड़े कर के और एक नहीं 50... 50 टुकड़े कर फैंकने का काम इस सरकार में अपराधी करते हैं। इस सरकार को शर्म आनी चाहिए, जो बहनों और बेटियों की इज्जत नहीं बचा सकती। उनका अपमान करती है। इतना ही नहीं इस सरकार में घुसपैठिए जनजाति बेटियों से शादी कर जमीनें हड़प कर हकदार भी बन रहे हैं और उनके नाम से चुनाव तक लड़ रहे हैं।

..

सोरेन सरकार में क्या मिला..?

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, चुनाव से पहले गठबंधन सरकार ने जनता से सैकड़ों वादे किए थे, लेकिन मिला कुछ नहीं। 5 लाख नौकरियां देने का वादा था, लेकिन नौकरियां केवल होर्डिंग्स में ही मिली। 5 हजार रूपए स्नातक और 7 हजार रूपए स्नातकोत्तर को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा था, लेकिन ना नौकरी मिली ना ही बेरोजगारी भत्ता मिला। गरीब बहनों को 2 हजार रूपए घर खर्च देने का वादा था, 5 सालों में उन्हें भी घर खर्च नहीं मिला। महिलाओं को बिना गारंटी, केवल आधार कार्ड पर 50 हजार रूपए का लोन देने का वादा था, लेकिन आज तक किसी भी बहन को लोन नहीं मिल सका। किसानों से किसान बैंक खोलने का वादा किया था, लेकिन कहीं भी किसान बैंक नहीं खुला। उल्टा इन्होंने तो झारखंड की जनता से छीना है। जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी तो 5 एकड़ तक के किसानों को 5 हजार रूपए प्रति एकड़ दिया जाता था, लेकिन सोरेन सरकार ने सत्ता में आते ही किसानों से ये राशि छीन ली। भाजपा सरकार में 50 लाख तक की संपत्ति बहन-बेटी के नाम पर खरीदी जायेगी तो केवल 1 रूपया में रजिस्ट्री हो जाएगी। इन्होंने बहनों से ये भी छीन लिया। सोरेन सरकार ने दिया नहीं बल्कि सब कुछ छीन लिया। उन्होंने कहा कि, मैं प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत जो मकान बन रहे थे उन्हें देखने गया था।  तो मुझे वहां बहनों ने कहा कि प्रधानमंत्री  ने तो पैसा भेज दिया, लेकिन बालू नहीं मिल रही। बालू हमें किलो से मिल रही है। तौल तौल कर मिल रही है। ये बालू तक खा गए। झारखंड की जनता को क्या मिला..? मिली खनन की लूट, मिली बालू की लूट, मिला भ्रष्टाचार। खनन भी ऐसा कि, पहाड़ के पहाड़ गायब हो गए। ये मिला है झारखंड को।

..

ये झारखंड को बचाने का चुनाव है

केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने यहां करोड़ों रूपए भेजे, जिससे घर-घर पीने का पानी, नल के पाइप से मिल जाए, लेकिन झारखंड के बहनों भाइयों में आपसे पूछना चाहता हूं बताओ आपको पाइप लाइन डाल कर नल से पानी मिला क्या..? हेमंत सोरेन की सरकार वाले पानी का पैसा भी पी गए।  चौहान ने कहा कि, हमने सुना है कि, कुंभकरण छः महीना सोता था और छः महीना जगता था और जागता था तो सिर्फ खाते ही रहता था। ये गठबंधन के दो कुंभकरण केवल रोटी नहीं खाते। ये बालू भी खाते हैं, ये खनिज भी खाते हैं, ये पहाड़ भी खाते हैं। ये केंद्र का भेजा पैसा खाते हैं और ये गरीबों के मकान खा जाते हैं। इन्होंने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया।  चौहान ने कहा कि, ये गठबंधन की सरकार अगर पांच साल और आ गई  तो झारखंड बचेगा नहीं, और इसलिए ये चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है। ये झारखंड की जनता का सम्मान बचाने का चुनाव है। ये झारखंड की संस्कृति और अस्मिता को बचाने का चुनाव है।

महाविजय का संकल्प

केन्द्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कार्यकर्ता बहनों और भाइयों लोकसभा चुनाव की इस विजय के बाद झारखंड के विधानसभा चुनाव में महाविजय का संकल्प लेना है। संकल्प विजय का नहीं महाविजय का और यह जरूरी है। जरूरी इसलिए है कि, हमारे प्राणों से प्यारे झारखंड को बचाना है। विजय इसलिए जरूरी है कि जनता को तबाही से बचाना है। विजय इसलिए जरूरी है कि, सरकार में विदेशी घुसपैठिए अवैध घुसपैठ कर रहे हैं और ये सरकार अगर दोबारा आ गयी तो ये मान लेना कि, यहां के मूलनिवासी अल्पसंख्यक हो जायेंगे। हम वोटों के लालच में झारखंड की अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं होने दे सकते हैं और इसलिए खतरा सामने खड़ा है। बचाना है झारखंड को, बचाना है हमारी संस्कृति को, बचाना है हमारे वन मूल्यों को, बचाना है हमारी परंपराओं को और इसलिए झारखंड में अब कोई सरकार आएगी तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी। 

पीएम मोदी  अद्भुत नेता हैं

चौहान ने कहा कि, मोदी  अद्भुत और अभूतपूर्व नेता हैं। 62 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि, कोई लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना हो। मोदी  के कामों के प्रति जनता के बीच में विश्वास, उनकी गारंटी के प्रति विश्वास, उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव और इसी कारण आज भाजपा ने, एनडीए ने तीसरी बार सरकार बनाई है। झारखंड में भाजपा 14 में से 09 सीटें ती है। 81 में से लगभग 50 सीटों पर भाजपा आगे रही, लेकिन सामने वाले 99 पर ही प्रसन्न है। राहुल  को चिंदी मिल गई तो वो बजाज बन गए, आप जिंदगी भर 99 पर ही खुश रहो। जो हार गए वो प्रसन्न नजर आ रहे हैं, लेकिन विजय वास्तव में एनडीए की हुई है, भारतीय जनता पार्टी, मान नरेन्द्र मोदी  और लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं की हुई है।

(For More News Apart from Soren govt is destroying Jharkhand identity, Shivraj Singh Chauhan news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

Tags: latest news

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM