खबरे |

खबरे |

संसदीय व्यवस्था में महिलाओं की सशक्त भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र : संजय सेठ
Published : Sep 19, 2023, 5:37 pm IST
Updated : Sep 19, 2023, 5:37 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sanjay Seth
Sanjay Seth

लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने के फैसले पर सांसद ने खुशी जताई है।

रांची (संवाददाता) : भारत में महिलाओं को दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी के रूप में पूजा जा रहा है। अब उस भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था में महिलाएं सशक्त भागीदारी निभाएंगी। इस संसदीय व्यवस्था में महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं। साथ ही देश की सभी मातृशक्ति को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उक्त बातें रांची के सांसद  संजय सेठ ने कही।

लोकसभा और राज्यसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने के फैसले पर सांसद ने खुशी जताई है। सांसद  सेठ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता है कि उन्होंने महिलाओं की भी सशक्त भागीदारी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसी के तहत लोकसभा और राज्यसभा में 33% आरक्षण का नया अध्याय जोड़ा गया है। महिलाओं की सशक्त भागीदारी से भारतीय लोकतंत्र और भी मजबूत होगा। इससे समाज हित में बनने वाले कानून में और बेहतरी आ सकेगी। महिलाएं अपनी बातें और मुखरता से रख सकेंगी। इसके साथ ही भारतीय कानून और सशक्त और बेहतर हो सकेगा। सांसद ने कहा कि नई संसद भवन का यह नया आगाज है। यह भवन सिर्फ भवन नहीं है। यह 140 करोड़ देशवासियों की श्रद्धा और भावनाओं का मंदिर है। जहां नए भारत के निर्माण की गाथा लिखी जानी है। मुझे खुशी है कि इस ऐतिहासिक पल का मैं भी गवाह बन रहा हूं।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM