खबरे |

खबरे |

बहुत जल्द रांची से हावड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
Published : Sep 20, 2023, 5:07 pm IST
Updated : Sep 20, 2023, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इसकी पूरी संभावना है कि खुद माननीय प्रधानमंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।

  • केंद्रीय रेल मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ
  • बहुत जल्द रांची से हावड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रांची में रेल परियोजनाओं की समीक्षा के लिए खुद आएंगे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव
     

रांची (संवाददाता) : रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बहुत जल्द रांची को मिलने वाली है। रेलवे के द्वारा इसकी तैयारी भी पूरी की जा रही है। उक्त आशय की जानकारी सांसद संजय सेठ को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मुलाकात के दौरान दी। संसद के विशेष सत्र के दौरान सांसद  संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आज मुलाकात की। उन्हें रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधा विस्तार के लिए पूर्व में दिए गए आग्रह पत्र से अवगत कराया। साथ ही इस पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। इसके आलोक में केंद्रीय रेल मंत्री ने सेठ को बताया कि रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बहुत जल्द रांची को दी जाएगी।

इसकी पूरी संभावना है कि खुद माननीय प्रधानमंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। सांसद सेठ ने इस सौगात के बाद केंद्रीय रेल मंत्री को आभार जताया है और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है। इस मुलाकात का क्रम में सांसद श्री सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया की रांची आकर यहां पर चल रही रेल परियोजनाओं की एक समीक्षा बैठक किया जाय, ताकि यहां रेलवे के कार्यों को और भी गति प्रदान हो सके।

इस पर संसद को केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द वह रांची आने की योजना बना रहे हैं। सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उसे और गति प्रदान की जाएगी। सांसद श्री सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से मैक्लुस्कीगंज, मुरी और टाटीसिलवे में कोरोना काल से पहले चल रहे ट्रेनों के पुनः ठहराव का भी आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सांसद को बताया कि कई ट्रेनों का ठहराव रांची लोकसभा क्षेत्र को दिया जा चुका है। शीघ्र ही अन्य ट्रेनों का भी ठहराव आरंभ कर लिया जाएगा।

इसके अलावा चुटिया में ओवरब्रिज निर्माण के मामले में भी सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया है। इस मुलाकात के बाद सांसद श्री सेठ ने बताया कि रांची के लिए बड़ी खुशी की खबर है की रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस बहुत जल्द पटरी पर दौड़ेगी। रांची से कोलकाता के बीच की यात्रा और भी सुगम, सुखद और आसान हो सकेगी। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री ने रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी गंभीरता दिखाई है। बहुत जल्द इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM