खबरे |

खबरे |

Double Murder in Seraikela: मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने पहले की मासूम की हत्या, गुस्से में आए पिता ने ले ली जान
Published : Aug 25, 2023, 10:55 am IST
Updated : Aug 25, 2023, 10:55 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बताया कि गुरुवा कुल्हाड़ी लेकर अचानक घर में घुस गया और लड़के की हत्या कर दी ...

सरायकेला (झारखंड): झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।  पुलिस ने कहा कि लगभग 30 वर्षीय आरोपी बुधराम मुंडा ने हत्या के लिए उसी हथियार का इस्तेमाल किया, जिससे 30 वर्षीय गुरुवा मुंडा ने उसके 13 वर्षीय बेटे चमरू मुंडा की हत्या की थी। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि किशोर जब कुचाई थाना क्षेत्र के माओवाद प्रभावित गिलुआ गांव में स्थित अपने घर में चचेरे भाइयों के साथ फोन पर वीडियो देख रहा था, तब उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि गुरुवा कुल्हाड़ी लेकर अचानक घर में घुस गया और लड़के की हत्या कर दी और बुधराम की तलाश में बाहर आ गया।  इसके बाद उसने अपने घर के पास मौजूद बुधराम को देखकर उसका पीछा किया लेकिन बुधराम भाग गया।पुलिस के अनुसार गांववालों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर छोड़ दिया।  पुलिस ने कहा कि उन्होंने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी उसके पास छोड़ दिया। 

पुलिस के अनुसार डेढ़ घंटे बाद जब बुधराम अपने घर लौटा तो उसने अपने बेटे को मृत और गुरुवा को घर के पीछे बंधा हुआ पाया। पुलिस के बयान के अनुसार गुस्से में आकर बुधराम ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति के पास पड़ी कुल्हाड़ी उठाई और उससे उसकी हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम को हुई लेकिन गांव दूर होने के कारण पुलिस बृहस्पतिवार को वहां पहुंच सकी।. उन्होंने बताया कि दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। गांव में ही छिपे बुधराम को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM