खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों की सुनी समस्याएं
Published : Sep 25, 2023, 5:36 pm IST
Updated : Sep 25, 2023, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जन सुनवाई करते हुए स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता

रांची (संवाददाता) : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण हेतु अधिनस्थ पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही फरियादियों के आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ त्वरित लिखित रूप से भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देने का कार्य किया। इस जन-सुनवाई कार्यक्रम में रांची, गुमला, गिरिडीह बोकारो, रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडों से लोग जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जनसमस्या में मुख्य रूप से कैंसर पीड़ित, दिव्यांग, बर्खास्त पुलिस कर्मियों की पुर्ननियुक्ति, दाखिल खारिज, राशन कार्ड, सड़क निर्माण, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्थायी आवास निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के अनुबंधित कर्मियों ने अपनी अवधि विस्तार के संदर्भ मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा। 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि तमाम जनसुनवाई कार्यक्रम में आए लोगों के आवेदन पर माननीय मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीनस्थ विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने का काम किया और अविलंब समस्याओं के निष्पादन का निर्देश दिया।

जन-सुनवाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, सुरेन्द्र सिंह,  राकेश किरण महतो,  नेली नाथन, जगदीश साहु, मदन महतो, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM