खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: छेड़खानी से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या
Published : Apr 27, 2023, 5:43 pm IST
Updated : Apr 27, 2023, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
मृतका के घर में जांच करती पुलिस
मृतका के घर में जांच करती पुलिस

लड़की डरी-सहमी और तनाव में थी।

गोड्डा: छेड़खानी से तंग आकर 18 वर्षीया एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना महागामा थाना क्षेत्र के जियाजोरी गांव की है। मृतका के पिता ने बताया कि गत 25 अप्रैल को जियाजोरी गांव के रहनेवाले मुस्तकीन अंसारी ने घर में घुसकर उनकी बेटी से छेड़छाड़ व मारपीट की थी। इस दौरान लड़की का मोबाइल भी तोड़ दिया था। जाते-जाते उसने परिवार को तबाह कर देने की धमकी भी दी थी। घटना के वक्त लड़की घर पर अकेली थी।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद लड़की डरी-सहमी और तनाव में थी। लड़की के पिता ने बुधवार को ही  पुलिस को सूचना दी थी। 
 इधर अपने साथ हुई इस वारदात से आहत लड़की ने बुधवार की शाम करीब 3 बजे घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी फरार है।

महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लड़की के पिता ने बुधवार को सुबह लिखित आवेदन भी दिया गया है। मामले में जियाजोरी गांव के रहनेवाले मुस्तकीन अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। 
 

बताया जाता है कि मृतका के पिता के यहां मुस्तकीन अंसारी 2-3 साल  बोलेरो गाड़ी चलाता था। इस दौरान उनकी बेटी पर मुस्तकीन की गंदी नजर रहने लगी। उन्हें इसकी भनक लगते ही उसे नौकरी से निकाल दिया। बावजूद इसके वह उनकी बेटी को परेशान करता था। 
इधर एसडीपीओ एसएस तिवारी ने  घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अनुसंधान चल रहा है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM