खबरे |

खबरे |

अब झारखंड में मणिपुर जैसी घटना : महिला को प्रेम संबंध के आरोप में निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा
Published : Jul 28, 2023, 11:06 am IST
Updated : Jul 28, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घटना सरिया पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत एक गांव में बु‍धवार रात 11 बजे हुई।

गिरिडीह:  झारखंड के गिरिडीह जिले से मणिपुर जैसा ही एक मामला सामने आया है. जिले में 26 वर्षीय महिला को प्रेम संबंध के आरोप में पहले पीटा गया और फिर निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने बाद में महिला को बचाया और उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के प्रेमी के अलावा उसके (प्रेमी के) माता-पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना सरिया पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत एक गांव में बु‍धवार रात 11 बजे हुई।

बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नौशाद आलम ने बताया, ''शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला का एक व्यक्ति के साथ प्रेस संबंध था। हालांकि उस व्यक्ति के माता और पिता की दोनों पत्नियों ने मिलकर पीड़िता को सबक सिखाने के लिए एक साजिश रची।'' अधिकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने (आरोपियों) बुधवार रात को व्यक्ति (प्रेमी) को उसे अपने घर पर बुलाने को कहा।

बयान के मुताबिक, जैसे ही वह अपने प्रेमी के घर पहुंची तभी चारों ने उसे पकड़ लिया और उसे पास के एक जंगल में ले गए, जहां उसे पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। उसके बाद उसे उसके ही फटे कपड़े की मदद से पेड़ से बांध दिया और यह सोचकर उसे वहां छोड़कर चले गए कि रात भर में वह मर जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, छुड़ाए जाने के बाद महिला ने पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उसके बयान के आधार पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM