खबरे |

खबरे |

मुहर्रम जुलूस : झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन तैनात
Published : Jul 29, 2023, 12:32 pm IST
Updated : Jul 29, 2023, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
representational image
representational image

एसएसपी ने कहा, ‘‘पुलिस उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल करेगी।’’

रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए, ताकि दिन में मुहर्रम का जुलूस निकाले जाते समय किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए रांची में अहम स्थानों पर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) किशोर कौशल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चूंकि मुहर्रम एक बड़ा अवसर है और इस दिन शहर में कई जुलूस निकाले जाते हैं, इसलिए किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित सभी एहतियाती कदम सुनिश्चित किए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर को आठ हिस्सों में बांटा गया है और जोनल मजिस्ट्रेट एवं उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) की तैनाती की गई है। एसएसपी ने कहा, ‘‘पुलिस उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल करेगी।’’

राज्य पुलिस मुख्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, रांची, जमशेदपुर, पलामू, बोकारो, गिरिडीह, लोहरदगा और हजारीबाग जैसे जिलों में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारियों से सोशल मीडिया मंचों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है, ताकि कोई अफवाह न फैला सके।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM