खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: हाइवा ने रेलवे फाटक का हाइट गेज तोड़ा, सात घंटे तक बाधित रहा आवागमन
Published : Dec 29, 2023, 4:44 pm IST
Updated : Dec 29, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand News
Jharkhand News

बताया जाता है कि बोकारो थर्मल प्लांट में कोयला अनलोड करने के बाद उक्त हाइवा डंफर रेलवे फाटक होते हुए डीवीसी ऐश पौंड की ओर जा रहीं थी।

Jharkhand News: डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट मुख्य गेट के समीप गोमो-बरकाकाना सीआईसी सेक्शन पर स्थित हाइट गेज को हाइवा डंपर द्वारा 28 दिसंबर को तोड़ दिया गया। जिससे सात घंटा इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल प्लांट मुख्य गेट के समीप रेलवे 6/एसपीएल/टी फाटक का ऊपरी बैरियर (हाइट गेज) अचानक हाइवा डंफर क्रमांक JH09AA/0271 के ऊपर गिर जाने से सड़क जाम हो गई। जिससे बोकारो थर्मल, कथारा आने जाने वाली बड़े वाहनों का परिचालन लगभग सात घंटे तक बाधित रहा। घटना 28 दिसंबर की सुबह लगभग पांच बजे की बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ें : Year Ender 2023: साल 2023 बॉलीवूड सेलेब्स के लिए रहा खास, कियारा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने पाया हमसफर

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

बताया जाता है कि बोकारो थर्मल प्लांट में कोयला अनलोड करने के बाद उक्त हाइवा डंफर रेलवे फाटक होते हुए डीवीसी ऐश पौंड की ओर जा रहीं थी। इसी बीच रेलवे फाटक में उक्त डंफर का डाला अचानक ऊपर उठ गया। डाला के चपेट में आने से रेलवे फाटक का ऊपरी बैरियर (हाइट गेज) नीचे डंफर के ऊपर गिर गया। जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई। साथ ही डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर आने जाने वाले अधिकारियों एवं कामगारों को भी परेशानी हुई।

ये भी पढ़ें: Year Ender 2023: मणिपुर हिंसा से लेकर बालासोर हादसे तक... साल 2023 ने दिए कईं घाव

घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे गोमियां रेलवे थाना के सहायक सब इंस्पेक्टर उमेश पांडेय द्वारा लगभग बारह बजे दोपहर दुर्घटनाग्रस्त डंफर को जप्त कर गोमियां रेलवे थाना ले जाया गया। जिसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।
इस संबंध में गोमिया रेलवे थाना के एएसआई उमेश पांडेय ने बताया कि उक्त डंफर के चालक की लापरवाही के कारण ऊपरी बैरियर (हाइट गेज) टूट कर डंफर के ऊपर गिरा। उन्होंने कहा कि डंफर मालिक व चालक के खिलाफ गोमियां रेल थाना में मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं।

 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM