Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में एक तालाब से मिले तीन बच्चों के शव

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में एक तालाब से मिले तीन बच्चों के शव
Published : May 30, 2024, 3:17 pm IST
Updated : May 30, 2024, 3:17 pm IST
SHARE ARTICLE
 Bodies of three children found in a pond in Bokaro, Jharkhand News In Hindi
Bodies of three children found in a pond in Bokaro, Jharkhand News In Hindi

पुलिस को संदेह है कि खेल के दौरान ये बच्चे तालाब में नहाने चले गए होंगे।

Jharkhand News:  झारखंड के बोकारो जिले में बृहस्पतिवार को एक तालाब से आठ से नौ साल के तीन बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि जिले की सदमकाला पंचायत में बुधवार दोपहर को तीन बच्चे खेल रहे थे और इसी दौरान वे लापता हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक, इन बच्चों के परिवार के सदस्यों का कहना है कि बच्चे अपराह्न दो बजे अपने-अपने घरों के सामने खेल रहे थे। इन लोगों ने पुलिस से कहा, ‘‘कुछ समय बाद जब हम बच्चों को ढूंढ़ने लगे, तो तीनों गायब मिले।’’

पेटेरवार थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि इन परिवारों के सदस्यों ने बुधवार रात पुलिस को इन बच्चों के लापता हो जाने की सूचना दी। कुशवाहा ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को एक तालाब से तीन शव बरामद किये गये। ..इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।’’

पुलिस को संदेह है कि खेल के दौरान ये बच्चे तालाब में नहाने चले गए होंगे। सदमकाला झारखंड की राजधानी रांची से करीब 120 किलोमीटर दूर है।

(For more news apart from Bodies of three children found in a pond in Bokaro, Jharkhand News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM