खबरे |

खबरे |

Ranchi News: झारखंड सरकार के संरक्षण में मतांतरण का खेल जारी है- बाबूलाल मरांडी
Published : Jul 31, 2024, 3:52 pm IST
Updated : Jul 31, 2024, 3:52 pm IST
SHARE ARTICLE
​​Babulal Marandi said, game of religious conversion is going on Jharkhand govt news
​​Babulal Marandi said, game of religious conversion is going on Jharkhand govt news

बाबूलाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि राज्य की झामुमो कांग्रेस सरकार के संरक्षण में मतांतरण का खेल बड़े पैमाने पर जारी है।

Ranchi News In Hindi:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर निशाना साधा कहा कि राज्य की झामुमो कांग्रेस सरकार के संरक्षण में मतांतरण का खेल बड़े पैमाने पर जारी है। कहा कि सरकार चुप है, प्रशासन मौन धारण किए हुए है,

जनता परेशान है और झारखंड में मतांतरण को रोकने का नहीं कोई समाधान है। कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में मतांतरण के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। झारखंड में जबरन धर्म परिवर्तन कराना एक प्रथा बन गई है। वोटबैंक की राजनीति करने के लिए एक खास समुदाय को हेमंत सरकार ने हिम्मत दे रखी है, डराने की, धमकाने की और जान लेने की।

उन्होंने कहा कि धनवार प्रखंड के गुआखंडहर ग्राम से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां विकास रविदास और उनकी पत्नी को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए विवश किया जा रहा है। मना करने पर राज्य सरकार के संरक्षण में पल रहे गुंडों द्वारा घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की जा रही है,जातिसूचक गलियां दी जा रही है तथा धमकी दी जा रही है कि "तुम लोग इस्लाम कुबूल नहीं करोगे तो जान से मारकर, तुम्हारे बच्चों को इस्लाम कुबूल करवाएंगे।"

उन्होंने कहा कि पहले आदिवासी परिवार की महिलाओं से जबरन शादी और फिर धर्म परिवर्तन कराया गया, मना करने पर हत्या कर टुकड़े टुकड़े करके फेंका गया, अब दलित परिवारों के साथ भी यही हो रहा है। वोटबैंक की राजनीति करने वाली इस सरकार में प्रदेश का कोई भी आदिवासी, कोई भी हिन्दू सुरक्षित नहीं है।

(For More News Apart from Babulal Marandi said, game of religious conversion is going on Jharkhand govt news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)

Tags: latest news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM