खबरे |

खबरे |

पंजाब : गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
Published : Jan 2, 2023, 5:16 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Six members of gangster Jaggu Bhagwanpuria's gang arrested
Punjab: Six members of gangster Jaggu Bhagwanpuria's gang arrested

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी रूपनगर पुलिस की टीम ने की और उनके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो हाथियारों और मादक पदार्थ की तस्करी में संलग्न थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी रूपनगर पुलिस की टीम ने की और उनके पास से हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘ सीआईए टीम रूपनगर पुलिस टीम ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 12 पिस्तौल और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ये हथियार और मादक पदार्थ तस्करी गिरोह चला रहे थे। प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।’’.

उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के धंधे में संलग्न सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM