खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब के कुछ जिलों में बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
Published : Sep 2, 2024, 10:02 am IST
Updated : Sep 3, 2024, 10:01 am IST
SHARE ARTICLE
 Punjab Weather Update 2 september News In Hindi
Punjab Weather Update 2 september News In Hindi

पिछले कुछ दिनों से धूप निकलने के कारण पंजाब के जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। सोमवार से बुधवार तक राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. लेकिन उत्तर प्रदेश में हरियाणा सीमा के पास बने कम दबाव के क्षेत्र ने मानसून के प्रभाव को थोड़ा कम कर दिया है. यही वजह है कि मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट अब प्रभावी नहीं है.

पिछले कुछ दिनों से धूप निकलने के कारण पंजाब के जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कई जगहों पर तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है. कल फरीदकोट का तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकांश जिलों में पारा 34-35 डिग्री के आसपास रहा है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश
पंजाब के कई जिलों में बारिश हो सकती है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर शामिल हैं। जबकि पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला में भी हल्की बारिश हो सकती है।

7 तक कोई अलर्ट नहीं
मौसम विभाग की ओर से 7 सितंबर तक पंजाब और चंडीगढ़ में किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, कुछ जिलों में 5 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है. लेकिन अधिकांश जिले सूखे हैं.

मौसम केंद्र द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. इसी तरह पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है. लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
 

(For more news apart from  Punjab Weather Update 2 september News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM