खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन स्वर्ण मंदिर के लंगर में की सेवा
Published : Oct 3, 2023, 4:40 pm IST
Updated : Oct 3, 2023, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने श्रद्धालुओं को पानी देकर और बर्तन साफ कर सेवा की थी।

अमृतसर : सोमवार को अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को यहां स्वर्ण मंदिर पहुंचे और ‘लंगर’ में ‘सेवा’ की।

लंगर कक्ष पहुंचने के बाद गांधी ने सब्जियां छील कर और फिर बर्तन धो कर सेवा की। कांग्रेस नेता ने सिर पर नीले रंग का ‘पटका’ बांधा हुआ था और उन्होंने श्रद्धालुओं को लंगर (प्रसाद) भी परोसा। बाद में उन्होंने ज़मीन पर बैठकर लंगर छका। उन्होंने अपना ज्यादातर वक्त लंगर (सामुदायिक रसोई) में ही बिताया। गांधी अमृतसर पहुंचने के बाद सोमवार को स्वर्ण मंदिर गए थे। उन्होंने श्रद्धालुओं को पानी देकर और बर्तन साफ कर सेवा की थी।

कांग्रेस नेता ने ‘शबद कीर्तन’ (धर्मिक भजन) भी सुना था। गांधी ने पारंपरिक अनुष्ठान ‘पालकी सेवा’ में भी हिस्सा लिया था, जो समापन अनुष्ठान है, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब को ‘सुखासन’ के लिए अकाल तख्त ले जाया जाता है। पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को कहा था कि गांधी स्वर्ण मंदिर की निजी यात्रा पर आए हुए हैं।.

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM