खबरे |

खबरे |

Bathinda Stubble Burning News: सरकारी कर्मचारी से पराली में आग लगवाने के मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक्शन
Published : Nov 4, 2023, 3:42 pm IST
Updated : Nov 4, 2023, 3:42 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Bhagwant Mann's action on the case of government employee setting stubble on fire
CM Bhagwant Mann's action on the case of government employee setting stubble on fire

उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

Bathinda Stubble Burning News: पंजाब के बठिंडा जिले में पराली न जलाने का संदेश लेकर आए सरकारी कर्मचारी से पराली में आग लगवाने के मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

मामला दर्ज होगा- सीएम मान

उन्होंने लिखा, ''प्रिय पंजाबी, आपने यह कौन सा रास्ता अपनाया?'' सरकारी कर्मचारी यह संदेश लेकर गया था कि पराली न जलाएं  पर आपने उनसे ही पराली में आग लगवाई। हवा को गुरु साहिब जी ने गुरु का दर्जा दिया... हम इस दर्जें को ख़त्म करने के लिए तिलियां हाथ में लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को ख़त्म करने में लगे हैं.  रजिस्टर होने लगा है... मामला दर्ज होगा।

दरअसल, बठिंडा के नहियावाला गांव में पराली जलाने से रोकने पहुंचे एक सरकारी अधिकारी को किसानों ने घेर लिया. किसानों ने पहले सरकारी अधिकारी से पराली में आग लगवाई और फिर उसे छोड़ दिया. किसानों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ा नोटिस लिया है.


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM