खबरे |

खबरे |

पंजाब के तरनतारन में दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन, ड्रोन बरामद
Published : Dec 6, 2022, 3:36 pm IST
Updated : Dec 6, 2022, 3:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Over 2 kg of heroin, drone seized in Punjab's Tarn Taran
Over 2 kg of heroin, drone seized in Punjab's Tarn Taran

बीएसएफ जवानों ने तीन दिसंबर को भी करीब 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिसे पाकिस्तानी ड्रोन ने फाजिल्का जिले में गिराया था।

चंडीगढ़ : सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक गांव से एक ड्रोन और दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है। ये बीते कुछ दिनों में चौथा मामला है। अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

जवानों ने सोमवार रात 8:56 बजे पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन की आवाज तब सुनी, जब वह कालिया गांव के ऊपर उड़ रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों ने उस दिशा में गोलीबारी की और तलाशी के दौरान पीले रंग की प्लास्टिक की थैली में लिपटी 2.47 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। जवानों ने मंगलवार सुबह एक और तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान उन्हें टूटा हुआ ड्रोन खेत में पड़ा मिला।

अधिकारी ने कहा, “बीएसएफ के जवानों ने एक बार फिर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।” पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

मालूम हो कि बीएसएफ ने सोमवार को अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन और एक पैकेट हेरोइन बरामद कर सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया था। साथ ही, रविवार को तरनतारन जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तीन किलो हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया था।

बीएसएफ जवानों ने तीन दिसंबर को करीब 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिसे पाकिस्तानी ड्रोन ने फाजिल्का जिले में गिराया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM