खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Today: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा पंजाब, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Published : Dec 6, 2023, 10:47 am IST
Updated : Dec 6, 2023, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update Today News In Hindi
Punjab Weather Update Today News In Hindi

मौसम वैज्ञानिकों और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण हालात काफी खराब हैं.

Punjab Weather Update Today News In Hindi : पंजाब के कई जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. इसके कारण विजिबिलिटी काफी कम रही. लुधियाना में कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर के बीच रही जबकि पटियाला में यह 200 मीटर के आसपास दर्ज की गई. अन्य जिलों में भी यही स्थिति रही. इस बीच पुलिस ने वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिकों और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोहरे के कारण हालात काफी खराब हैं. दृश्यता बहुत कम है. ऐसे में वाहन चालकों को बेहद सावधान रहना होगा। लंबी यात्रा पर निकलने से पहले उन्हें वाहनों की अच्छी तरह से जांच कर लेनी चाहिए कि इंडिकेटर, फॉग लैंप आदि काम कर रहे हैं या नहीं।

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरा बढ़ने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है. पंजाब के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। फरीदकोट, गुरदासपुर, बरनाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, मोगा का 8.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 8.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा का 9.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 9.4 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब और फिरोजपुर का 9.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि अन्य सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. अधिकतम तापमान की बात करें तो पठानकोट में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच नौ डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा.

आज राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान

वहीं आज बुधवार की बात करें तो मौषम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, कल के मुकाबले आज औसत न्यूनतम तापमान में -0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है. जो कि राज्य में सामान्य के करीब है. इस बीच राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट (6 .5  डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है. जबकि सबसे अधिक तापमान मोहाली जिले में 12 .3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

 वहीं अमृसर में 6.6  लुधियाना में 12 .3, पटियाला में 11.7 , पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अगर बात चंडीगढ़ की करें तो यहां तापमान 10. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

बता दें कि पंजाब में जहां 10 दिसंबर तक दिन में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं 11 दिसंबर को राजस्थान और इसके आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब के मौसम में बदलाव आएगा। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM