खबरे |

खबरे |

तीन दिन की नवजात बच्ची को मां ने जिंदा दफनाया, बच्ची की मौत
Published : Feb 7, 2023, 1:10 pm IST
Updated : Feb 7, 2023, 1:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Three-day-old newborn girl buried alive by mother, girl dies(प्रतीकात्मक फोटो )
Three-day-old newborn girl buried alive by mother, girl dies(प्रतीकात्मक फोटो )

बच्ची के जन्म के बाद से महिला के मन में कुछ भ्रम था. वह अक्सर कहती थी कि उसने इस बच्चे को जन्म नहीं दिया।

मोहाली : पंजाब के मोहाली से एक हैरान कर देनी वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी 3 दिन की बेटी की  हत्या कर दी है . मां ने बच्ची को जिंदा दफना दिया। इस बात कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद गड्ढा खोदकर नवजात बच्ची को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि महिला डिप्रेशन का शिकार थी। जानकारी के मुताबिक महिला को शक था कि यह बेटी जादू-टोने से पैदा हुई है।

पुलिस के अनुसार करौरा गांव निवासी अनीता रानी ने शुक्रवार को एक बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के जन्म के बाद पूरा परिवार खुश था । अनीता बच्चे के साथ घर पर थी। जबकि पति राजकुमार काम पर चला गया। आरोपी का पति पेंटर का काम करता है। उनके पहले से दो बेटे हैं। 

पति राजकुमार के मुताबिक जब वह काम से घर लौटा तो उसने बच्ची को नहीं देखा। उसने अपनी पत्नी अनीता से पूछा लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। जिससे उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुद जाकर बच्ची को गड्ढे से बाहर निकाला. जिसके बाद पुलिस उसे तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई में भर्ती करा दिया। हालांकि तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी महिला डिप्रेशन से जूझ रही थी। करीब 9 साल पहले 2014 में सेक्टर-17 स्थित एक निजी अस्पताल से उसका डिप्रेशन का इलाज हुआ था। लेकिन, अचानक उन्होंने इलाज बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद उनकी बीमारी बढ़ती चली गई।

बच्ची के पिता राजकुमार ने कहा कि बच्ची के जन्म के बाद से अनीता के मन में कुछ भ्रम था. वह अक्सर कहती थी कि उसने इस बच्चे को जन्म नहीं दिया। किसी जादू-टोने के कारण यह उसके गर्भ में आ गया। नवांग्रांव थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM