खबरे |

खबरे |

Mohali Murder News: मोहाली में लड़की पर तलवार से जानलेवा हमला, युवक ने बीच सड़क में दिया वारदात को अंजाम
Published : Jun 8, 2024, 11:55 am IST
Updated : Jun 8, 2024, 11:55 am IST
SHARE ARTICLE
Mohali Murder latest News in hindi
Mohali Murder latest News in hindi

फेज 5 मार्केट के पास एक लड़की जैसे ही ऑटो से उतरी, एक युवक उसके पास आया और तलवार से उस पर हमला कर दिया

Mohali Murder News In Hindi: मोहाली के फेज 5 में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक युवक ने ऑटो सवार लड़की पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई.

बताया जा रहा है कि फेज 5 मार्केट के पास एक लड़की जैसे ही ऑटो से उतरी, एक युवक उसके पास आया और तलवार से उस पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया।

वहीं पुलिस को मौके पर ली जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं युवती को 6 फेस हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़के का चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ था और जैसे ही लड़की ऑटो से उतरी, उसने उससे बहस की और फिर उसके साथ मारपीट की। उसके सिर, हाथ और पेट पर वार किया गया। फिर वहां से भाग गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, ऑटो में तीन लड़कियां सवार थीं, लेकिन युवक ने किसी की परवाह नहीं की और एक लड़की से बहस करने के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, लड़की फेज 5 में एक प्राइवेट ऑफिस में काम करती है और पंजाब की रहने वाली है। वहीं मामले में जांच कार्रवाई जारी हैं।

(For more news apart from Mohali Murder latest news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM