खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: बर्फीली हवाओं से पंजाब और हरियाणा में कंपकंपी; आज बारिश की संभावना
Published : Jan 10, 2024, 10:41 am IST
Updated : Jan 12, 2024, 10:31 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update today in hindi possibility of rain
Punjab Weather Update today in hindi possibility of rain

पंजाब के 17 जिलों में मौसम खराब रहेगा.

Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ घने कोहरे से ढके हुए हैं। इस बीच कई इलाकों में बर्फीली हवाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार सुबह कई इलाकों में 50 मीटर से 100 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई. हिमाचल के कुफरी में इस साल पहली बार बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड और बढ़ेगी.

पंजाब के 17 जिलों में मौसम खराब रहेगा. पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में बारिश की संभावना है। पंजाब का औसत तापमान 8.3 डिग्री कम दर्ज किया गया है. इसके साथ ही आज धूप निकलने की संभावना भी कम है.

वहीं चंडीगढ़ में धूप निकलने की संभावना कम है। इस बीच शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. चंडीगढ़ में मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

हरियाणा के 10 जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है. अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश हो सकती है. हरियाणा का औसत तापमान 6.1 डिग्री कम दर्ज किया गया है.

हिमाचल में तापमान में न्यूनतम गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कुफरी में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही भुंतर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री, सुंदरनगर में 0.9 डिग्री, सोलन और मंडी में 1.1 डिग्री और शिमला में 2.2 डिग्री दर्ज किया गया.

(For more news apart from Punjab Weather Update , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM