खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update : उत्तर भारत में बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी, पंजाब-हरियाणा पर असर
Published : Feb 11, 2024, 1:15 pm IST
Updated : Feb 11, 2024, 1:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update, rain in Haryana-Punjab news in hindi
Punjab Weather Update, rain in Haryana-Punjab news in hindi

मौसम विभाग की ओर से चारों राज्यों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है

Punjab Weather Update News In Hindi: उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल फरवरी के महीने में सूखे की चपेट में हैं। तीनों राज्यों में सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि हिमाचल में बर्फबारी भी बहुत कम है। उधर, तीनों राज्यों में ठंड का असर कम होने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। 

पंजाब-हरियाणा में दर्ज की गई कम बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस माह फरवरी के 10 दिनों में पंजाब में औसतन 15.3 मि.मी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इन दिनों में औसत बारिश 27.4 मि.मी दर्ज की जाती है। यानी इस महीने में अब तक 44 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसी तरह हरियाणा में औसतन 12.7 मि.मी बारिश हुई है, जबकि अब तक 19.2 मिमी बारिश हो चुकी है। हरियाणा में 34 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

हिमाचल प्रदेश में भी कम दर्ज की गई बारिश

हिमाचल प्रदेश में इस साल 67 मि.मी बारिश हुई, जबकि 114 मिमी बारिश की उम्मीद थी। लेकिन इस दौरान हिमाचल में इस साल अब तक 41 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को भी शीतलहर से काफी राहत मिली है। लगातार धूप खिलने से दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। वहीं अब न्यूनतम तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से चारों राज्यों में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाली 15 फरवरी तक मौसम बिलकुल साफ रहेगा। 

(For more Punjabi news apart from Punjab Weather Update news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Punjab, Patiala

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM