खबरे |

खबरे |

Ladowal Toll Plaza: पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा होगा फ्री
Published : Sep 11, 2024, 1:07 pm IST
Updated : Sep 11, 2024, 1:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Ladowal Toll Plaza: Punjab's most expensive Ladowal Toll Plaza will be free news in hindi
Ladowal Toll Plaza: Punjab's most expensive Ladowal Toll Plaza will be free news in hindi

पंजाब टोल यूनियन ने बैठक के बाद इसकी घोषणा की है. 

Ladowal Toll Plaza: पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लुधियाना के इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है. 17 सितंबर से ये टोल प्लाजा टैक्स फ्री हो सकता है. पंजाब टोल यूनियन ने बैठक के बाद इसकी घोषणा की है. 

नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल यूनियन पंजाब के सदस्यों की एक विशेष बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पंजाब टोल यूनियन अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने की।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन 10 हजार रुपये है, जो कानून के मुताबिक लगभग 22 हजार रुपये है. प्रधान लाडी ने कहा कि पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को न तो टोल भत्ता दिया जा रहा है, न ही छुट्टियां दी जा रही हैं और न ही पीएफ दिया जा रहा है। 

लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर 16 सितंबर तक टोल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 17 सितंबर को टोल प्लाजा को जाम कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक को टोल नहीं देने दिया जाएगा. आपको बता दें कि लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा है.

(For more news apart from Ladowal Toll Plaza: Punjab's most expensive Ladowal Toll Plaza will be free news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)
 

Location: India, Punjab, Ludhiana

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM