खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, सुबह से ही छाए हैं काले बादल
Published : Sep 11, 2024, 9:55 am IST
Updated : Sep 12, 2024, 9:47 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

राज्य में यह सामान्य के करीब रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.9 डिग्री दर्ज किया गया.

Punjab Weather Update: कई दिनों के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। बारिश से कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

हालांकि, राज्य में यह सामान्य के करीब रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है. लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 सितंबर तक पंजाब में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि मंगलवार को चंडीगढ़ में 1.3 मिमी, लुधियाना में 0.4 मिमी, पठानकोट में 8.0, फतेहगढ़ साहिब में 10.0 मिमी, मोगा में 1.0 और रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

1 सितंबर से 10 सितंबर तक राज्य में 29.1 मिमी बारिश हुई. जो इस सीजन में हुई बारिश से 25 फीसदी कम है. साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक यह मलेरिया के लिए आदर्श मौसम है. ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है.

(For more news apart from Punjab Weather Update 11 September News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM