खबरे |

खबरे |

Punjab News: पंजाब में इस दिन नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; लोगों को हो सकती है परेशानी
Published : Feb 12, 2024, 3:25 pm IST
Updated : Feb 12, 2024, 3:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Petrol Pumps To Remain Closed On February 22 News In Hindi
Petrol Pumps To Remain Closed On February 22 News In Hindi

डीलर मार्जिन बढ़ाने को लेकर तेल कंपनियों के अध्यक्षों को मांग पत्र भेजा गया है और इसकी एक प्रति प्रधानमंत्री को भी भेजी गई है.

Petrol Pumps To Remain Closed On February 22 News In Hindi: पंजाब में 22 फरवरी को प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की भारी कमी का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि अगस्त 2017 से डीलर मार्जिन में बढ़ोतरी न होने से परेशान पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब (पीपीडीएपी) ने 22 फरवरी को पूरे पंजाब में पेट्रोल और डीजल की बिक्री बंद करने की घोषणा की कर दी है।

पीपीडीएपी के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने कहा है कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोलियम डीलरों के मार्जिन में वृद्धि नहीं कर रही हैं, जिसे आखिरी बार अगस्त 2017 में संशोधित किया गया था। डीलर मार्जिन बढ़ाने को लेकर तेल कंपनियों के अध्यक्षों को मांग पत्र भेजा गया है और इसकी एक प्रति प्रधानमंत्री को भी भेजी गई है.

संगठन के प्रवक्ता मोंटी गुरुमीत सहगल ने कहा कि अब यह निर्णय लिया गया है कि राज्य भर के पेट्रोलियम डीलर 15 फरवरी को 'नो परचेज डे' मनाएंगे और तेल कंपनियों से पेट्रोल और डीजल नहीं खरीदेंगे. इसके बाद 22 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की बिक्री नहीं होगी. उन्होंने यह भी कहा कि एसोसिएशन किसान संगठनों के 16 फरवरी के भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन करेगा.

पीपीडीएपी ने घोषणा की है कि 22 फरवरी को राज्य भर में पेट्रोल और डीजल की बिक्री नहीं होगी, लेकिन 17 फरवरी को भी राज्य में पेट्रोल और डीजल की कमी हो सकती है। वजह ये है कि 15 तारीख को तेल कंपनियों से कोई खरीदारी नहीं करने का फैसला किया गया है. हमने किसानों के 16 फरवरी के भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन किया है और यह भी संभव है कि उस दिन पेट्रोल-डीजल की खरीदारी नहीं होगी. दो दिनों में पेट्रोल पंपों का स्टॉक भी अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाएगा. ऐसे में 17 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है.

(For more news apart from Petrol Pumps To Remain Closed On February 22 News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM