खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में इस दिन गरज के साथ होगी बारिश, सभी जिलों में अलर्ट जारी
Published : Mar 12, 2024, 4:49 pm IST
Updated : Mar 12, 2024, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update News In Hindi 13 march rain alert
Punjab Weather Update News In Hindi 13 march rain alert

पंजाब (punjab weather update) में रविवार दोपहर धूप के बीच कई जिलों में बादल छा गए।

Punjab Weather Update News In Hindi: पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया है. प्रतिदिन धूप देखने को मिल रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने बुधवार (13 मार्च) को पंजाब के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके तहत इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और तेज गरज-चमक के साथ बारिश होगी. कल राज्य में बारिश की संभावना है.

इससे दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल समेत भारत के मैदानी इलाकों में मौसम फिर बदल गया है, जिसके चलते पंजाब और हरियाणा में येलो अलर्ट (Punjab Weather Update) घोषित किया गया है और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है। इसके चलते मौसम विभाग ने सावधान रहने की एडवाइजरी जारी की है. ऐसे में लोगों को जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है.

पंजाब (punjab weather update) में रविवार दोपहर धूप के बीच कई जिलों में बादल छा गए। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 13 मार्च तक मौसम साफ रहेगा. 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में देखने को मिलेगा बदलाव

इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर शामिल हैं। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

(For more news apart from Punjab Weather Update today News In Hindi Rain alert, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM