खबरे |

खबरे |

पंजाब : बठिंडा में सैन्य ठिकाने पर हुई गोलीबारी, चार लोगों की मौत
Published : Apr 12, 2023, 11:20 am IST
Updated : Apr 12, 2023, 11:20 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Firing at army base in Bathinda, four killed
Punjab: Firing at army base in Bathinda, four killed

सेना के अनुसार, गोलीबारी की घटना तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास हुई,...

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा जिले में सेना के एक कैंप में फायरिंग का मामला सामने आया है. फायरिंग सुबह करीब 4.30 बजे हुई। इस फायरिंग में 4 लोगों के मारे जाने की खबर है. क्विक रिएक्शन टीम मौके पर है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. फायरिंग  का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है। सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

सेना के अनुसार, गोलीबारी की घटना तड़के चार बजकर 35 मिनट के आसपास हुई, जिसके बाद तुंरत जवाबी कार्रवाई की गई। सेना ने एक बयान में कहा, ‘इलाके में तत्काल प्रतिक्रिया दलों को सक्रिय कर दिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग आर्मी कैंट बठिंडा जियो मेस में हुई। आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब 2 दिन पहले एक इंसास रायफल और 28 कारतूस भी गायब हो गए थे। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। सेना स्थानीय पुलिस को छावनी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दे रही है।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM