खबरे |

खबरे |

Airtel ने चंडीगढ़ और पंजाब में बेहतर वॉयस और डेटा कनेक्टिविटी के लिए अपने नेटवर्क को किया और भी मजबूत
Published : Sep 12, 2024, 5:16 pm IST
Updated : Sep 12, 2024, 5:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Airtel further strengthens its network for better voice and data connectivity in Chandigarh and Punjab
Airtel further strengthens its network for better voice and data connectivity in Chandigarh and Punjab

1800 बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के विस्तार से एयरटेल के 4जी नेटवर्क की क्षमताओं में वृद्धि होगी।

- राज्य के सभी 23 जिलों में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का किया विस्तार
- ग्राहकों को मिलेगी तेज ब्राउज़िंग स्पीड और बेहतर इनडोर कवरेज

Airtel News: भारत के अग्रणी टेलीकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स में से एक, भारती एयरटेल ने आज घोषणा की है कि उसने जुलाई 2024 में अधिग्रहित अतिरिक्त स्पेक्ट्रम की सफलतापूर्वक परिनियोजन किया है। 1800 बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के विस्तार से एयरटेल के 4जी नेटवर्क की क्षमताओं में वृद्धि होगी। इससे डेटा स्पीड में सुधार होगा और शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में ग्राहकों को घरों और इमारतों के अंदर बेहतर कवरेज उपलब्ध होगा।

कंपनी द्वारा अधिगृहीत अतिरिक्त स्पेक्ट्रम की तैनाती अब पूरी हो चुकी है और इसके परिणामस्वरूप चंडीगढ़ और पंजाब के ग्राहकों को वॉयस और डेटा दोनों पर बेहतर सर्विस क्वालिटी का अनुभव मिलेगा। कनेक्टिविटी की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में यह विस्तार एयरटेल को हाइवे और रेल मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।

पुष्पिंदर सिंह गुजराल, सीईओ, अपर नॉर्थ ने कहा, "एयरटेल अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नए स्पेक्ट्रम के जुड़ने से अब राज्यभर में ग्राहक बेहतर कॉल कनेक्टिविटी, तेज डेटा स्पीड सहित पूरी तरह से बेहतर नेटवर्क का आनंद ले सकते हैं। हम चंडीगढ़-पंजाब के ग्राहकों के प्रति समर्पित हैं और अपने ग्राहकों के लिए सेवा अनुभव को बेहतर बनाने वाली तकनीकों में निवेश करना जारी रखेंगे।"

भारती एयरटेल ने हाल ही में पंजाब के लिए संपन्न स्पेक्ट्रम नीलामी में 97 मेगाहर्ट्ज़ अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है। एयरटेल के पास अब राज्य में मिड-बैंड स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा हिस्सा है। 900, 1800 और 2300 बैंड्स में विविध स्पेक्ट्रम होल्डिंग्स के साथ, कंपनी 5G और 4G नेटवर्क के साथ हाई-स्पीड डेटा सेवाओं की बढ़ती मांग को अच्छी तरह से पूरा करने के लिए तैयार है। कंपनी ने हाल ही में 5G के लिए मिड-बैंड स्पेक्ट्रम का पुनर्निर्माण भी शुरू किया है ताकि डेटा की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

(For more news apart from Airtel further strengthens its network for better voice and data connectivity in Chandigarh and Punjab, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM