खबरे |

खबरे |

2015 कोट कपूरा गोलीबारी: पंजाब पुलिस एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल
Published : Dec 12, 2022, 2:15 pm IST
Updated : Dec 12, 2022, 2:15 pm IST
SHARE ARTICLE
2015 Kot Kapura shootout: Sukhbir Badal appears before Punjab Police SIT
2015 Kot Kapura shootout: Sukhbir Badal appears before Punjab Police SIT

ये घटनाएं फरीदकोट के बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब की एक ‘बीड’ (प्रति) की चोरी, बेअदबी करने वाले हस्तलिखित पोस्टर लगाने और पवित्र पुस्तक ...

चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल 2015 के कोट कपूरा पुलिस गोलीबारी मामले की जांच कर रहे पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने सोमवार को पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बादल पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 40 मिनट पर यहां पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान पहुंचे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल.के. यादव की अगुवाई वाले एसआईटी ने बादल से जांच दल के सामने सोमवार को पेश होने को कहा था।

फरीदकोट में जब 2015 में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी और इसका विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी की घटनाएं हुईं थीं, उस समय बादल पंजाब के उपमुख्यमंत्री थे और गृह मंत्रालय का प्रभार भी वही संभाल रहे थे।

ये घटनाएं फरीदकोट के बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब की एक ‘बीड’ (प्रति) की चोरी, बेअदबी करने वाले हस्तलिखित पोस्टर लगाने और पवित्र पुस्तक के पन्ने बिखरे मिलने से जुड़ी हैं।

पुलिस की गोलीबारी में बहबल कलां में दो लोगों की मौत हो गई थी और कोट कपूरा में कई लोग घायल हुए थे। बादल से इसी एसआईटी ने 14 सितंबर को पूछताछ की थी। एसआईटी ने उनसे पिछले साल 26 जून को भी पूछताछ की थी।

वर्ष 2015 के बहबल कलां पुलिस गोलीबारी मामले में छह सितंबर को पुलिस महानिरीक्षक नौनिहाल सिंह के नेतृत्व में एक अन्य एसआईटी ने भी शिअद प्रमुख से पूछताछ की थी।

यादव के नेतृत्व में एसआईटी कोट कपूरा गोलीबारी मामले की जांच कर रही है और नौनिहाल के नेतृत्व में एसआईटी बहबल कलां गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM