खबरे |

खबरे |

Bathinda Military Station Firing: बठिंडा सैन्य अड्डे पर एक और जवान की गोली लगने से मौत
Published : Apr 13, 2023, 11:21 am IST
Updated : Apr 13, 2023, 11:21 am IST
SHARE ARTICLE
Another jawan shot dead at Bathinda military base
Another jawan shot dead at Bathinda military base

सैन्य अड्डे पर बुधवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई गोलीबारी से इसका कोई संबंध नहीं है।’’

बठिंडा: पंजाब में बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना के 12 घंटे बाद एक और अन्य सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। सेना के अनुसार, बुधवार की दोपहर को हुई जवान की मौत का सैन्य अड्डे पर सुबह हुई गोलीबारी से कोई संबंध नहीं है।

एक बयान में सेना ने बताया, ‘‘ बठिंडा सैन्य अड्डे में 12 अप्रैल को शाम करीब साढ़े चार बजे गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई। सिपाही बतौर संतरी अपनी ड्यूटी पर तैनात था, उसके पास अपना सर्विस हथियार भी था। बयान के अनुसार, ‘‘सिपाही के पास से उसकी ही रायफल की गोली का खोखा व कारतूस का डिब्बा बरामद हुआ है।’’

सेना के अनुसार, उसके सिर में गोली लगी थी। सैनिक को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वह 11 अप्रैल को ही छुट्टी से लौटा था। सेना ने कहा, ‘‘ यह कथित तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का मामला भी हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। सेना ने कहा, ‘‘ बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई गोलीबारी से इसका कोई संबंध नहीं है।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM