खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
Published : Aug 13, 2024, 1:18 pm IST
Updated : Aug 14, 2024, 9:28 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update 13 August: Possibility of heavy rain in many districts of Punjab and Haryana
Punjab Weather Update 13 August: Possibility of heavy rain in many districts of Punjab and Haryana

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिर से अलर्ट जारी किया है।

Punjab Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इस मानसून सीजन में पिछले साल की तुलना में कम बारिश हुई है। पिछले कुछ दिनों में पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में भारी बारिश के कारण काफी जलजमाव  हुआ और यातायात में रुकावटें आईं।

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिर से अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 14 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने बताया कि राज्य में अभी भी 33 फीसदी बारिश की कमी है, जो आने वाले दिनों में पूरी होने की संभावना है। रविवार को हुई बारिश की वजह से राज्य के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न जिलों के तापमान में भी यह गिरावट देखी गई। रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 33.6, लुधियाना का 32.8, पटियाला का 33.4, पठानकोट का 32.6, फरीदकोट का 32.5, गुरदासपुर का 34.5, फतेहगढ़ साहिब का 32.7 और मोहाली का 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार हरियाणा में 19 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। 

(For more news apart from Punjab Weather Update 13 August: Possibility of heavy rain in many districts of Punjab and Haryana, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM