खबरे |

खबरे |

पीसीएस ज्यूडिशियल का परिणाम जारी: शेफालिका सुनेजा बनीं मोहाली फेज 2 की जज
Published : Oct 13, 2023, 3:39 pm IST
Updated : Oct 13, 2023, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

पहले पांच स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है।

चंडीगढ़ : पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने पंजाब सिविल सर्विसेज (पीसीएस) ज्यूडिशियल की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार बेटियों का दबदबा रहा। पहले पांच स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है। नमिता शर्मा, रचना बाहरी, हरअमृत कौर, साक्षी अरोड़ा व शेफालिका सुनेजा क्रमश: पहले से पांचवें स्थान पर रहीं।

शेफालिका सुनेजा  बनीं मोहाली फेज 2 की जज

मोहाली फेज 2 की शेफालिका सुनेजा ने पंजाब सिविल सर्विसेज ज्यूडिशियल (पीसीएसजे) में 5वीं रैंक हासिल की है। शेफालिका सुनेजा के जज बनने से अब उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी जज के रूप में काम करेगी.

शेफालिका के दादा एक सत्र न्यायाधीश थे, उनकी मां पूनम सुनेजा हरियाणा में जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। दूसरे प्रयास में शेफालिका पी.सी.एस. की परीक्षा में सफलता हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली, यूपी और हरियाणा मेन्स भी क्लियर किया।

शेफालिका अपनी सफलता का श्रेय अपने पति शिवदीप सिंह हंस को देती हैं, जो पंजाब पुलिस में सहायक कानूनी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार को भी उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM